सवाल जबाव the real situation of Bihar https://rroshanravi.blogspot.com/2021/05/blog-post.html सवाल-जवाब जहां कल था, खुशियों का बसेरा। वहां आज है, गमों का अंधेरा।। जनता का यह सवाल है सुशासन से? क्या विकास होगा सिर्फ भाषण से? क्या बदली जाएगी बिहार की तस्वीर? या बेकारी ही बनेगी जनता की तकदीर? जवाब आया सुशासन से अकड़ कर। क्यों बैठे हो अपने पैसे पकड़ कर।। अधिकारियों और मंत्रियों को पैसा खिलाओ। और फिर अपना, मनचाहा फल पाओ।। जनता ने कहा 'पैसा कहां से आएगा सरकार?' क्या रोजगार के लिए बेच दें घर-बार? क्या इसलिए हमने आपको दिया था वोट? रोजगार के बदले मांगें आप हमसे नोट? तुम्हारे कहने से कुछ फर्क नहीं पड़ता है सुशासन को। दम है तो हिला कर देख लो मंत्री के आसन को।। हमें मिला है चुनाव में पूर्ण बहुमत। किसी की सुनने की क्या है जरूरत? जो मर्जी में करूं मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। नींव बहुत मजबूत है इसलिए सत्ता से उखाड़ नहीं सकता।। चुनाव के पैसे मैं कहां से लाऊंगा? इसके लिए अधिकारियों को ही तो मोहरा बनाऊंगा।। फिर जब चुनाव का समय आएगा। यही पैसा असर दिखाएगा।। क्या हुआ गर बिहार विकास से महरूम रह...