ताजा खबरhttps://rroshanravi.blogspot.com/2020/07/blog-post.html

                       ताजा खबर



बिहार  की  खबर  है  यह‌  ताजा।
ईमानदारों का बज रहा है बैंड बाजा।।
भ्रष्टाचारी बोल रहे हैं जोर से।
पुलिस भी डर रही है चोर से।।
हाल देखकर यहां के सड़क का।
एहसास होता है धरती पर नरक का।।
बहुत खर्च होता है शिक्षा के विकास पर।
पर शिक्षक ही रहते हैं प्राय: अवकाश पर।।
पक्के मकान के लिए मिलती है इतनी सरकारी मदद।
मकान तो क्या, झोपड़ी के लिए भी करना पड़े जद्दोजहद।।
बिजली व्यवस्था तो है बहुत चुस्त-दुरुस्त।
पर बिजली सप्लाई की रफ्तार ही हैं बहुत सुस्त।।
अस्पताल के डॉक्टर तुरंत एक्शन में आ जाते हैं।
चोट बाएं पैर में हो मगर, दाएं पर प्लास्टर चढ़ा जाते हैं।।
बिहार में फैल चुकी है या हवा।
मर्ज कोई भी हो पैसा है उसकी दवा।।
विद्यालय के मध्यान भोजन का है यह हाल।
भोजन कर बच्चे भाग जाते हैं तत्काल।।
स्कूली छात्रा जो साइकल पा रही है।
स्कूल से ज्यादा वो घर के काम आ रही है।।
कानून का रखवाला दिन रात जागता है।
मगर सिर्फ पैसे के पीछे भागता है।।
न्याय पाने को जब लोग हिस्सा लेते हैं हड़ताल में।
पुलिस के डंडे से आधे पहुंच जाते अस्पताल में।।
रोजगार के लिए रिक्तियां तो निकलती है समय से।
पर अभ्यार्थी नियुक्त होते हैं कोर्ट के निर्णय से।।
                   -----डॉ रोशन रवि(असिस्टेंट प्रोफेसर,के.डी.एस. कॉलेज, गोगरी)

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हम क्या कम हैं?,The real story of Criminalization of politics and politicization of criminal,https://rroshanravi.blogspot.com/2020/04/real-story-of-criminalization-of28.html

जिन्दगी की बंदगी, https://rroshanravi.blogspot.com/2020/04/blog-post18.html

खामोशी में हलचल,https://rroshanravi.blogspot.com/2020/05/blog-post.html

लॉक डाउन पर सवाल, https://rroshanravi.blogspot.com/2020/04/blog-post29.html

मुस्कुराता चेहरा https://rroshanravi.blogspot.com/2022/02/blog-post.html

भारत में लॉक डाउन, lockdown in India, https://rroshanravi.blogspot.com/2020/04/lockdown-in-india.html

सवाल जबाव the real situation of Biharhttps://rroshanravi.blogspot.com/2021/05/blog-post.html

हमारी हिंदी,https://rroshanravi.blogspot.com/2020/04/blog-post16.html

टूटती ख्वाहिशें, बदलता इंसान,https://rroshanravi.blogspot.com/2020/04/blog-post15.html